SBI CBO Recruitment 2025: 2600 पदों के लिए अधिसूचना पत्र हुआ जारी, जाने आवेदन करने का तरीका

By Rohit

Published On:

Follow Us
SBI CBO Recruitment 2025

SBI CBO Recruitment 2025: नमस्कार दोस्तों, आप सभी जानते हैं कि भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ बैंक भारतीय स्टेट बैंक हर साल कई अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करता है। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने की चाह रखते हैं तो आपके पास शानदार मौका है। एक हफ्ते पहले भारतीय स्टेट बैंक सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पद के लिए नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। अगर आप सभी उम्मीदवार, इस भर्ती की सभी योग्यताओं का पालन करते हैं, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 मई 2025 से शुरू कर दिए गए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई 2025 है। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी किया गया अधिसूचना पत्र अवश्य पढ़े। जिसमें आपको SBI CBO भर्ती के बारे में सभी जानकारी मिल जाएगी। आज की इस पोस्ट के द्वारा हम आपको इस भर्ती की सभी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है आदि के बारे में जानकारी देंगे। अगर भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाना आपका सपना है, तो इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें। चलिए आज की इस पोस्ट को शुरू करते हैं।

SBI CBO Notification 2025

इस साल की पहली भर्ती करते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने 7 मई 2025 को 2600 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) इस पद के लिए भारत के कई राज्यों को घेरा गया है। जिसमें उम्मीदवार किसी भी एक राज्य मे अपनी नौकरी पक्की कर सकते हैं। हर कास्ट के लिए अलग-अलग रिक्तियां निर्धारित की गई है। अहमदाबाद, अमरावती, बेंगलुरु, भोपाल, राजस्थान, चेन्नई, मुंबई और नई दिल्ली जैसे कई राज्यों मैं उम्मीदवारों को नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है।

SBI CBO Recruitment 2025 Qualification

अगर आपने भारतीय स्टेट बैंक में इस पद पर नौकरी पाने का मन बना लिया है, तो आपको शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी होनी चाहिए। शिक्षक की योग्यता की जानकारी आपको नीचे दी गई है।

  • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों के पास मेडिकल इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट से संबंधित योग्यता है, वह भी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

SBI CBO Recruitment 2025 Age Limit

अगर आपने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मन बना लिया है, तो आपको इस भर्ती के लिए आयु सीमा की जानकारी होना आवश्यक है। आयु सीमा कुछ इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की 21 वर्ष आयु 30 अप्रैल 2025 को होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की 30 वर्ष आयु 30 अप्रैल 2004 के बाद और 1 मई 1995 से पहले नहीं होनी चाहिए।
Also Read: Bihar Police Constable Exam Date 2025

SBI CBO Recruitment 2025 Syllabus

अगर आपने भारतीय स्टेट बैंक कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिए हैं, तो आपको इसकी परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। जिसके लिए आपको परीक्षा सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए। इस भर्ती की परीक्षा के सिलेबस की जानकारी आपको नीचे दी गई है।

  • अंग्रेजी भाषा
  • बैंकिंग ज्ञान
  • सामान्य अर्थव्यवस्था
  • कंप्यूटर ज्ञान/स्किल

SBI CBO Recruitment 2025 Apply Online

भारतीय स्टेट बैंक सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें।

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करके और लॉगिन करें।
  • फिर आप अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  • उसके बाद उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करें।
  • फिर उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दे।
  • यदि आवेदन शुल्क अनिवार्य है तो उसका भुगतान करें।
  • फिर सभी जानकारी चेक करके सबमिट कर दें।

SBI CBO Recruitment 2025 Official Website

Official WebsiteLink
SBI CBO Notification 2025Download Now
Apply OnlineClick Now

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “SBI CBO Recruitment 2025: 2600 पदों के लिए अधिसूचना पत्र हुआ जारी, जाने आवेदन करने का तरीका”

Leave a Comment

Enable Notifications OK No thanks