Harsh Dubey Age: हर साल आईपीएल में उभरते युवा सितारे सामने आते हैं। लेकिन इस बार आईपीएल 2025 में कई उभरते सितारों ने आईपीएल में इतिहास रचा है। हम बात कर रहे हैं, हर्ष दुबे के बारे में जिनकी आयु सिर्फ 22 वर्ष है। हर्ष दुबे एक स्लो लेफ्ट आर्म बॉलर है, जिनको इस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने खरीदा था। इससे पहले हर्ष दुबे विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ टीम की तरफ से खेलते हैं। इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए, टीम फाइनल में भी पहुंची थी।
आज हम आपको इस युवा खिलाड़ी की बायोग्राफी बताने वाले हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे हर्ष दुबे की उम्र, माता पिता, इनके क्रिकेट करियर की कहानी आदि सभी जानकारी हम आपको साझा करेंगे। अगर आप भी किसी होनहार व्यक्ति की बायोग्राफी जानने में दिलचस्पी दिखाते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़िएगा। चलिए आज की इस बायोग्राफी पोस्ट को शुरू करते हैं।
Harsh Dubey Age
सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे इस उभरते हुए सितारे हर्ष दुबे की उम्र के बारे में। बता दें कि, इस युवा खिलाड़ी का जन्म 23 जुलाई 2002 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। वर्तमान में इस खिलाड़ी की आयु 22 वर्ष है। हर्ष दुबे ने अपना क्रिकेट करियर 2 साल पहले ही शुरू किया था। और आज वह इतनी कम उम्र में इस मुकाम पर है।
Harsh Dubey Brother
हर्ष दुबे इनका एक भाई भी है जिनका नाम श्रेयांश दुबे है और एक बहन भी है जिसका नाम श्री प्रिया दुबे है। हर्ष दुबे के भाई का नाम कई लोग जानने के लिए उत्सुक थे, तो उनकी जानकारी हमने आपको दे दी है। श्रेयांश दुबे इनसे संबंधित ज्यादा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है और इनकी बहन से संबंधित भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Also Read: Satish Kushwaha Net Worth, जानिए कितनी है, इस यूटूबर की नेटवर्थ
Harsh Dubey Education
अब हम आपको बताएंगे कि हर्ष दुबे ने अपनी शिक्षा कहां से और कितनी प्राप्त की है। हर्ष ने अपनी स्कूल की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, वायु सेवा नगर, नागपुर से की है। बता दे की, हर्ष ने हाई स्कूल तक पूरी शिक्षा की हुई है। लेकिन, इन्होंने अपनी कॉलेज की शिक्षा पूरी नहीं की है।
Harsh Dubey Stats
अब हम आपको बताने जा रहे हैं हर्ष दुबे के क्रिकेट करियर के बारे मे, कि उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी या अन्य किसी टीम में कैसा प्रदर्शन किया है? बोलिंग करते हुए हर्ष दुबे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में कुल 18 मैच खेले हैं, जिसमें 1939 रन और 97 विकेट लिए हैं। हर्ष दुबे ने दो बार 10 विकेट भी लिए है। लिस्ट ए क्रिकेट करियर, में हर्ष दुबे ने कुल 20 मैच खेले हैं, जिसमें 728 रन और 21 विकेट लिए हैं। T20s खेलते हुए, हर्ष दुबे ने 18 मैच खेले हैं, 376 रन और 11 विकेट लिए हैं।
अगर हम जाने बैटिंग करते हुए हर्ष दुबे ने कैसा प्रदर्शन किया है, तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बैटिंग करते हुए हर्ष दुबे ने कुल 18 मैच खेले हैं, जिसमें 709 रन मारे हैं और 7 अर्धशतक शामिल है। लिस्ट ए, करियर में बैटिंग करते हुए हर्ष दुबे ने कुल 20 मैच खेले हैं, जिसमें 213 रन मारे हैं और 2 अर्धशतक शामिल है।
Harsh Dubey IPL 2025
जिस जानकारी का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, कि हर्ष दुबे को आईपीएल ऑक्शन में कितने में खरीदा गया है। बता दे की, हर्ष दुबे को सनराइजर्स हैदराबाद टीम द्वारा 30 लाख रुपए में खरीदा गया था। हर्ष दुबे को स्मरण रविचंद्रन की इंजरी के चलते टीम में लाया गया था। हालांकि, टीम में ज्यादा मैचों में जगह ना मिलने के कारण उनका प्रदर्शन कुछ खास देखने को नहीं मिला।
Harsh Dubey IPL Stats
हर्ष दुबे को आईपीएल 2025 में ज्यादा मौके नहीं मिले। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के पिछले दो माचो में उन्हें मौके दिए गए थे। जिसमें हर्ष दुबे ने 2 विकेट भी चटकाए।
निष्कर्ष
आज की इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको आईपीएल 2025 में उभरता हुआ युवा खिलाड़ी हर्ष दुबे के बारे में सभी जानकारी साझा कर दी है। यदि आप भी बायोग्राफी पढ़ने में दिलचस्पी रखते हैं, तो हमारी वेबसाइट को खोलो जरूर करें। जिससे हमारी वेबसाइट पर आने वाली बायोग्राफी आप तक सबसे पहले पहुंचे।