Ayush Mhatre Biography: इंटरनेट पर पूरे देशभर में क्रिकेट का मेला यानी आईपीएल ने धूम मचा रखी है। इसी बीच आईपीएल 2025 में दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान कम उम्र के खिलाड़ियों ने खींचा है। कम उम्र के खिलाड़ी इस बार पूरे आईपीएल में धूम मचा रहे हैं। कोई बड़ा क्रिकेटर हो या कोई दर्शक हो सिर्फ और सिर्फ उनकी जवान पर उनकी ही चर्चा जोरों शोरों पर है। हम बात कर रहे हैं, चेन्नई सुपर किंग के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी आयुष म्हात्रे के बारे में, इस समय आयुष म्हात्रे आईपीएल में अपना जलवा दिखा रहे हैं।
पूरे आईपीएल इतिहास के आयुष म्हात्रे सातवें कम उम्र के खिलाड़ी है। आयुष म्हात्रे ने कल अपने पूरे आईपीएल करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली थी। कल चेन्नई सुपर किंग का मुकाबला बेंगलुरु के साथ था, जिसमें आयुष म्हात्रे ने ओपनिंग करते हुए अपनी टीम के लिए 94 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको Ayush Mhatre Biography के बारे में जानकारी देने वाले हैं। कैसे उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर शुरू किया, इतनी कम उम्र में सफलता हासिल की, यह सभी जानकारी हम आपको बताएंगे।
Ayush Mhatre Biography And Net Worth
बैंगलोर के खिलाफ 94 रनो की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद आयुष म्हात्रे सोशल मीडिया पर छा गए है। इसी बीच आयुष म्हात्रे की नेटवर्थ जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हो रहे है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष म्हात्रे की नेटवर्थ 1 से 2 करोड़ रुपए के लगभग है। Ayush Mhatre की ज्यादार कमाई क्रिकेट से ही होती है और इस साल आईपीएल में उन्हें ऋतुराज की इंजरी के चलते लाया गया था और 30 लाख रुपए में ख़रीदा था। और चेन्नई सुपर किंग्स के इस निर्णेय से आयुष म्हात्रे ने एकदम सही प्रदर्शन करके दिखाया है। इसके बाद आयुष म्हात्रे की नेटवर्थ और भी ज्यादा बड़ सकती है।
Also Read: Aravind Srinivas Net Worth, Family, etc
Ayush Mhatre Age
इतनी कम उम्र में आईपीएल में ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले आयुष म्हात्रे का जन्म 16 जुलाई 2007 को विरार, महाराष्ट्र में हुआ था। वर्तमान में इनकी उम्र, 17 वर्ष है। इतनी कम उम्र में आईपीएल में आना और अपने आईपीएल करियर की पहली सर्वश्रेष्ट पारी खेलना वो भी बैंगलोर टीम के सामने ये वाकई ही गर्व की बात है।
Ayush Mhatre Domestic Career
आयुष म्हात्रे ने 2024 के ईरानी कप में मुंबई की टीम की और से खेलते हुए प्रथम श्रेणी में अपना डेब्यू किया था। यही से म्हात्रे ने अपने डोमेस्टिक क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और अपनी पहली पारी में 19 रन बनाये थे। लेकिन उन्होंने धैर्य और शांति से काम लिया। उसके बाद पिछले साल रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए डोमेस्टिक करियर का अपना पहला सतक बनाया।
महाराष्ट्र के खिलाफ म्हात्रे ने 176 रनो की आत्मविश्वास, सर्वश्रेष्ट पारी खेली थी। उसके बाद भी आयुष म्हात्रे का जलवा यही तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने लिस्ट ए विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी अपना जलवा बिखेरा और यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड को तोड़ एक कम उम्र के सर्वश्रेष्ट खिलाडी बन गए।
यशस्वी जायसवाल लिस्ट ए में 150+ से अधिक रन बनाने वाले कम उम्र के खिलाडी थे, लेकिन ये रिकॉर्ड आयुष म्हात्रे ने तोड़ दिखाया था।इस प्रकार आयुष म्हात्रे ने अपने डोमेस्टिक करियर की शुरुआत की और आज वह इस मुकाम पर है। उन्होंने इंटरनेशनल खिलाडी यशस्वी जायसवाल का लिस्ट ए रिकॉर्ड तोडा और आपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज किया। यही से उनके क्रिकेट करियर की गाड़ी चल पड़ी। डोमेस्टिक क्रिकेट में आयुष म्हात्रे मुंबई की टीम की तरफ से खेलते है और अब वह आईपीएल में खेल रहे है। उन्होंने, अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है। जल्द ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आएंगे।
परिवार का साथ और उनकी सफलता
Ayush Mhatre ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर अपने को समर्पित कर दिया है। उनकी इस मेहनत के चलते परिवार की तरफ से उन्हें पूरा समर्थन है और खासकर, चाचा और नाना काफी सपोर्ट करते है। म्हात्रे अभी भी महाराष्ट्र, विरार में ही रहते है। अपनी पढाई, खेल में वो संतुलन बनाये रखते है। उनकी इस मेहनत से उन्हें आईपीएल में उसका फल मिल रहा है।
2 thoughts on “Ayush Mhatre Biography: RCB के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी, जाने आयुष म्हात्रे की पूरी कहानी”