HSSC CET Recruitment 2025: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (HSSC) CET द्वारा ग्रुप C भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो विद्यार्थी इस भर्ती के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनका समय खत्म हो चुका है। हालांकि, अभी कुल कितनी पोस्ट पर भर्ती की जाएगी उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जो लोग इस भर्ती और नौकरी की तलाश में है, उनके लिए ये सुनहरा मौका है। आज हम आपको ग्रुप C भर्ती की सभी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले हैं।
इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 26 मई 2025 को जारी कर दिया गया था। ऑनलाइन आवेदन 28 मई 2025 से शुरू कर दिए जाएंगे। जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा या 10वीं कक्षा पास है, वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई सभी जानकारी को पूरा पढ़ें। और आवेदन करने से पहले अधिसूचना पत्र को भी जरूर पढ़ें। तो चलिए जानते हैं इस भर्ती की सभी जानकारी को।
HSSC CET Recruitment 2025
हरियाणा के विद्यार्थी जो इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा इस भर्ती के लिए अधिसूचना पत्र जारी हो गया है। ऑनलाइन आवेदन 28 मई 2025 से शुरू कर दिए जाएंगे और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून 2025 होगी। आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले अधिसूचना पत्र को अवश्य पढ़े। अधिसूचना पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
HSSC CET Recruitment 2025 Age
सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि ग्रुप सी भर्ती के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है। अधिसूचना पत्र के अनुसार, न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए और आयु सीमा 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट हरियाणा सरकार के निर्देश संख्या 22/06/2021-1GS-III के द्वारा दी जाएगी।
Also Read: NMDC Recruitment 2025, 95 पदों पर निकली बंपर भर्ती, युवाओ के लिए सुनहरा मौका
HSSC CET Recruitment 2025 Education
अगर आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको शैक्षणिक योग्यता की जानकारी होनी चाहिए। आवेदक 12वीं या 10वीं कक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पास होना चाहिए। लेकिन, पद के अनुसार भी आवेदक के पास योग्यता होनी चाहिए। हालांकि, अभी कुल पदों की संख्या सामने नहीं आई है। लेकिन, संभावना है कि पद के अनुसार अलग योग्यता हो सकती है।
HSSC CET Recruitment 2025 Syllabus
यदि आपने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब आप तैयारी शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सिलेबस की जानकारी होनी चाहिए। सिलेबस की सूची आपको नीचे दी गई है।

HSSC CET Recruitment 2025 Selection Process
अब हम आपको बताना चाहेंगे कि ग्रुप सी की भर्ती पर आपका किस प्रकार चयन होगा। चयन प्रक्रिया आपको नीचे दी गई है।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज वेरीफाई
- मेडिकल परीक्षा
HSSC CET Recruitment 2025 Apply Online
हमने आपको इस भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क की जानकारी दे दी है। अगर आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको hssc.gov.in वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद “Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
- बता दें कि, आवेदन लिंक 28 मई 2025 को एक्टिव होगा।
- अप्लाई ऑनलाइन ऑप्शन में आपको HSSC CET लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद ईमेल आईडी, पासवर्ड दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर आवेदन पत्र को भरना शुरू करें जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी है।
- फिर आपको अपने सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं।
- उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- सबमिट करने से पहले अपने आवेदन पत्र को जांच ले।
- फिर आपको आवेदन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट कर देना है।
- आवेदन पत्र का आपको प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रख लेना है।
HSSC CET Notification 2025 | Download Now |
HSSC CET Recruitment 2025 Official Website | Click Now |
HSSC CET Recruitment 2025 Apply Online | Apply Now |
1 thought on “HSSC CET Recruitment 2025: युवाओ के लिए निकली बंपर भर्ती, नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जाने कैसे करे आवेदन”